छत्तीसगढ़

पद और कद कितना भी हो बड़ा… लेकिन हाईकमान का आदेश सर्वोपरी है: टी एस सिंहदेव..ढाई ढाई साल की चर्चा में कह दी दिल की बात ..!चाय दुकान पर मीडिया से कई मुद्दों पर मीडिया से चर्चा..जानिए डंका राम पर पूरी रिपोर्ट

डेस्क खबर…/ ढाई ढाई साल का फार्मूला भले ही प्रदेश में न चला हो … लेकिन जब जब भी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री किसी जगह के दौरे पर होते है, तो ढाई की चर्चा छिड़ ही जाती है…..हाल ही मैं जगदलपुर के दौरे पर पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य। मंत्री टी एस सिंहदेव का ढाई ढाई साल का दर्द एक बार फिर छलक पड़ा… पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता विक्रम शर्मा का हाल चाल जानने के बाद एक चाय की दुकान पर पहुंचे… वहा पर मीडिया से बातचीत करते हुए बाबा ने कई मुद्दों पर मीडिया से चर्चा की… ढाई ढाई साल के सवाल पर बाबा का दर्द एक बार फिर उनके चेहरे पर दिखाई दिया… सिंहदेव ने कहा कि लोग उनसे पूछते है कि बाबा ढाई ढाई साल का क्या हुआ… उस दौरान मैं निरुत्तर हो जाता हूं… क्योंकि हाईकमान का आदेश सर्वोपरी है…. मैं पार्टी का एक निष्ठावान कार्यकर्ता हूं… राजनीति ही नहीं, मैं अपना हर काम चाहे वह खेल का मैदान हो, राजनीति हो या फिर बिजनेस सभी जगह अनुशासन के साथ काम करता हूं… आगे भी पार्टी मेरा आकलन करके जो भी जिम्मेदारी मुझे देगी मैं उसे निभाता रहूंगा… भाजपा के पूर्व मंत्री और बस्तर के कद्दावर नेता केदार कश्यप के धर्मांतरण वाले बयान पर टी एस सिंहदेव ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा रहता नही है… और अब जब चुनाव नजदीक है तो भाजपा मुद्दा विहीन बाते करके भटकाने का काम करती है….बता दे कि जादलपुर की राजनीतिक यात्रा के दौरान टी एस सिंहदेव 20 साल से पार्टी की सेवा में लगे एक कार्यकर्ता के चाय दुकान पर उनसे मिलने गए थे…..

error: Content is protected !!