छत्तीसगढ़
शराबबंदी को लेकर आबकारी मंत्री कवासी लखमा का बड़ा बयान–!
शराबबंदी को लेकर आबकारी मंत्री कवासी लखमा का बड़ा बयान–!
कहां मेरे जिंदा रहते नहीं होने दूंगा शराबबंदी..!
लेबर के लिए जरूरी शराब ?..लखमा

बस्तर।बस्तर में शराबबंदी को लेकर सियासी चरम पर मामला गरमाया हुआ है कांग्रेस और विपक्ष के बीच आए दिन किसी ना किसी नेता के बयान सामने आते नजर आ रहे हैं उसी बीच जगदलपुर पहुंचे आबकारी मंत्री कावासी लखमा का भी शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान सामने आया है बयान में कहा सिलक मैंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में शराबबंदी हो सकती है मगर मेरे जिंदा रहते बस्तर में शराबबंदी नहीं होने दूंगा।
शराब को आस्था से जोड़ते हुए लखमा ने कहा बिना शराब के यहां पूजा नहीं होती,यहां तक लकमा ने यह भी कहा कि बस्तर में मजदूरी करने वाले मजदूर जो लोहा उठाते हैं बोरा उठाते हैं उनको शराब की आवश्यकता होती है बिना शराब के वह काम नहीं कर सकते वही रमन सिंह के ऊपर कटाक्ष करते हुए कहा कि रमन सिंह ने कभी बोरा उठाया है क्या वह क्या जाने शराब की महत्व।