राहुल गांधी के संसद की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस अकलतरा ग्रामीणों ने रसेड़ा के महात्मा गांधी चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

जांजगीर-चांपा.जिले के अकलतरा ब्लाक के ग्राम पंचायत रसेड़ा स्थित महात्मा गांधी चौक के पास कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के संसद की सदस्यता को समाप्त करने के विरोध में ब्लाक कांग्रेस अकलतरा ग्रामीण के द्वारा एक दिवसीय धरना का आयोजन पूर्व विधायक स्व. डा. राकेश कुमार सिंह की पत्नी समाज सेविका शुभा सिंह की उपस्थिति में किया गया। उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की कुंठित राजनीति को जनता भली भाँति समझ रही है। केंद्र सरकार दिन प्रतिदिन लोगों का शोषण तो कर ही रही है साथ ही गरीबों को महंगाई की मार से जूझने के लिए छोड़ दिया है। कुछ दिन पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को सदन की सदस्यता समाप्त कर दी जिसकी हम सब कड़ी निंदा करते हैं। केंद्र सरकार को यह आगाह करते हैं कि आने वाले समय में ऐसी ओछी राजनीति करने वालों को जनता सबक सिखाएगी। जिला कांग्रेस के महामंत्री सौरभ सिंह ने केंद्र सरकार और ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दोस्त अदाणी को बचाने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य दिलेश्वर साहू, ब्लाक कांग्रेस के महामंत्री लोक नारायण निर्मलकर, ब्लाक कांग्रेस ग्रामीण के •अध्यक्ष रामशरण सिंगसर्वा ने भी संबोधित किया। धरना प्रदर्शन में मानू टंडन, सत्य प्रकाश निर्मलकर, पित्रेश उजागर, दिनेश साहू, सरपंच गीता ओगरे, गोरे लाल, सुरेश सिंह राज, राजकुमारी, सुकावरा बाई कश्यप, दिलेश्वरी, परमेश्वरी, परमिला, दीप्ति, सुरेखा, राजीव यूवा मितान क्लब के सदस्य, ब्लाक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व महिला कार्यकर्ताओं, महिल समूह व ग्राम पंचायत के ग्रामीण जन उपथित थे।