छत्तीसगढ़
त्योहार के समय फिर से आम जनता को मिली महँगाई की मार- राघवेंद्र

देश मे फिर से घरेलू व व्यावसायिक सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी की गई है,
जांजगीर चांपा.घरेलू सिलिंडर में 50₹ कई बढ़ोतरी की साथ साथ व्यावसायिक सिलिंडर पर 350₹ की बढ़ोतरी केंद्र सरकार द्वारा की गई है इसपर आज जिला कांग्रेस कमिटी जांजगीर-चांपा के जिलाध्यक्ष श्री राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जो घरेलू सिलिंडर 2014 में घरेलू 350₹ का मिलता था वह आज 1150₹ पहुँच कर आसमान छू रहा है,
अभी कुछ दिनों पहले ही केंद्र ने अपने बजट से देश के आमजनता को ठगा ही था कि अब घरेलू और व्यावसायिक रसोई सिलिंडर की कीमत आमजनता की कमर तोड़ रही है,
श्री राघवेंद्र ने कहा कि एक तरफ केंद्र सेरकार गरीबी दूर करने की बात करती है वहीं दूसरी तरफ आमजनता को महँगाई के कारण गरीबी की ओर बहुत तेजी से धकेल रही है, यह सरासर अन्याय और अनुचित है।