सिंहदेव के सक्रिय राजनीति से दूर होने के ऐलान के बाद राजनीतिक हलकों में आया भूचाल ।
सुनिए क्या कहा-अम्बिका सिंहदेव ने.!

बैकुंठपुर विधायक और संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव के पति ने उन्हें सक्रिय राजनीति से दूर होने और संसदीय सचिव के पद से इस्तीफा देने की पोस्ट पर राजनीतिक भूचाल आ गया, 1 फरवरी को उन्होंने फेसबुक पोस्ट किया और लंदन चले गए। इस पोस्ट में संसदीय सचिव के पति अमिताओ घोष ने फेसबुक पोस्ट करते हुए अपने दर्द को साँझा करते हुए अम्बिका सिंहदेव को राजनीति से दूर रखने के लिए मुख्यमंत्री और विधायक से भी सहयोग मांगा है । गौरतलब है कि यह उनकी ओर से की गई तीसरी पोस्ट है जिसमे उन्होंने अम्बिका सिंहदेव को राजनीति छोड़ने के लिए कहा है ।

इधर, सोशल मीडिया में तमाम तरह के कयास लगाए जाने लगे, वही जयपुर से लौटकर संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव में मामले में अपना बयान जारी किया है, उन्होंने कहा कि वो अपने जिम्मेदारी समझती हूं। और इसके बारे में आगे फैसला लेगी
अम्बिका सिंहदेव संसदीय सचिव व बैकुंठपुर विधायक