छत्तीसगढ़

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को जमकर पीटा.. मौके पर प्रशासन बना मूकदर्शक..
संसदीय सचिव का चल रहा गुंडाराज _ABVB
VIDEO –मारपीट और हंगामा …

तखतपुर।तखतपुर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में आज मनाये जा रहे विद्यालय के ए.बी.वी.पी द्वारा कराए जा रहे प्रोग्राम में विधायिका रश्मि सिंह को आज अतिथि के रूप में नही बुलाने के कारण आज तखतपुर में गुंडा राज देखने को मिला.. दरअसल आज स्कूल में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान तखतपुर की काँग्रेस विधायिका रश्मि सिंह और उनके साथ काँग्रेस के मुन्ना श्रीवास जिलापंचायत अध्यक्ष तखतपुर, जितेंद्र पांडेय जिला पंचायत सभापति तखतपुर अपने समर्थकों के साथ स्कूल पहुंचीं और इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उन्हें नही बुलाने को ले कर खफा दिखी।

और कार्यक्रम का विरोध की जब एक ए.बी.वी.पी के कार्यकर्ता ने कहा कि आप कौन है तो विधायक का गुस्सा फूट पड़ा.. उन्होंने कहा कि तुम तखतपुर में आ के मुझसे पूछ रहे हो कि मैं कौन हूँ, विधायिका के साथ आये मुन्ना श्रीवास और जितेंद्र पांडेय ने विरोध कर रहे ए.बी.वी.पी के कार्यकर्ता अभिषेक पांडेय की पिटाई कर दी और प्रशासन मुकदर्शक बन कर देखती रही, जिसके बाद शिक्षकों और ए.बी.वी.पी कार्यकर्ता ने एफ.आई.आर लिखवाने के लिए थाने गए..वही नाम न छापने की शर्त में एक सूत्र ने बताया कि संसदीय सचिव रश्मि सिंह के सामने एक कार्यकर्ता जो कि राजश्री गुटका खा कर यहाँ वहाँ स्कूल प्रांगण में थूक रहे थे।

उसके पश्चात स्कूल के स्टाफ और छात्रों ने इसका विरोध किया तो विधायिका महोदया का कहना था कि राजश्री गुटका भारत मे बैन नही है इस लिए खा सकते है अजीब विडम्बना है कॉग्रेस पार्टी ने चुनाव के समय शराब बंदी का गंगा जल ले के कसम खाये थे जो कि आज तक बंद नही हुआ तो भला राजश्री कैसे बन्द हो जाएगा। वही पहले छत्तीसगढ़ सतनाम महासंघ ने संसदीय सचिव का आगामी चुनाव में टिकट न देने के लिए मुहिम तेज कर दी है लगतार सुर्खियों में संसदीय सचिव की चुनावी साल में मुशिकलें आसान होने की वजाय बढ़ती ही नजर आ रही है । जिसका खामियाजा इस बार कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनाव में उठाना पड़ सकता है । अब देखना होगा कि आलाकमान संसदिय सचिव के अपने विधानसभा क्षेत्र के साथ साथ और जिलो में उठ रहे विरोध के स्वर को कैसे मैनेज करती है ।

error: Content is protected !!