सड़क हादसे में हाथ लगा अहम सुराग .!
गाडी का नंबर आया सामने ..!
बिलासपुर के रहने वाले है मृतक ..?

रतनपुर।रतनपुर से पेंड्रा जाने वाले रास्ते मे देर रात भीशण सड़क हादसा हुआ जिसमें कार सवार लोगों के जलकर मौके पर ही मौत होने का मामला सामने आया है। कार में लगी आग इतनी भंयकर थी कि कार में सवार सभी मृतक हड्डी में तब्दील हो गए । यही पुलिस के हाथ हादसे से जुड़ी अहम कड़ी हाथ लगी है । पुलिस ने कार का नंबर पता कर किया है कार का नबर। CG10 BD7861 बताया जा रहा है इसलिए पुलिस भी आशंका जाहिर कर रही है कि कार में जिंदा जले सभी मृतक बिलासपुर जिले के हो सकते है जिसकी पातसजी में पुलिस जुटी हुई है ।
रात को इस आरएमकेके रोड में पोंड़ी गांव में मसाला दुकान के आगे एक वैन्यू कार जोकि बिलासपुर से पेंड्रा की ओर जा रही थी देर रात करीब एक बजे अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। हादसा इतना वीभत्स था कि कार मे आग लग गयी और कार सवार लोगों को बचने का मौका ही नही मिल पाया और कार सवार सभी लोगों की जलकर मौत हो गयी और हडिडयां तक राख हो गयीं। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने अपने स्तर पर लोगों को बचाने का प्रयास जरूर किया पर कोई भी बचा नहीं सका। हादसे में मरने वालों की संख्या फिलहाल 3 की आषंका है जिसमें संख्या बढ़ सकती है। वहीं रतनपुर पुलिस अब मौके पर पहुंचकर मृतकों के बारे में पतासाजी कर रही है कि मरने वालों की संख्या कितनी है और कौन है। वहीं कार का नंबर के आधार पर पतासाजी करने का प्रयास किया जा रहा है…..