शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाही ..
शिक्षा अधिकारी ने की थी बेटे की नियम विरुद्ध नियुक्ति .!
8 की सेवा समाप्त कर लाखो की वसूली के आदेश ..!

जांजगीर चांपा।नियम विरुद्ध नियुक्ति को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई .जांजगीर चांपा जिले के जिला शिक्षा अधिकारी रहे केएस तोमर ने लॉकडाउन के दौरान 8 लोगों की नियम विरुद्ध नियुक्ति की थी. जिस पर कार्रवाई हुई है, दरअसल जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड में शत प्रतिशत अनुदान प्राप्त स्कूल सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय गोधंना गांव में संचालित है. यहां नियमों को दरकिनार करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी रहे केएस तोमर ने अपने कार्यकाल में शिक्षक, क्रॉफ्ट शिक्षक, प्रयोगशाला परिचारक और भृत्य के पदों पर भर्ती की थी,डीईओ ने शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के करीबी रिश्तेदारों की भर्ती नियम विरुद्ध तरीके से की है जिसकी शिकायत हुई थी, शिकायत पर जांच हुई तो सही पाई गई, पूर्व डीईओ के एस तोमर ने अपने बेटे मनोज प्रताप सिंह, शिक्षा विभाग में पदस्थ क्लर्क की बेटी प्रभा यादव समेत 8 नियुक्तियों को नियम विरुद्ध तरीके से अंजाम दिया था,जिसमें डीईओ पर कार्रवाई भी हुई थी. अब उन 8 कर्मियों को सेवा से अलग करने और तीन महीने में भुगतान किए गए वेतन के 4 लाख 68 हजार 9सौ 66 रुपये वसूल करने का आदेश जारी किया गया है।