छत्तीसगढ़

वेब सीरीज का वीडियो इंटरनेट में हुआ प्रसारित ..!
मीडिया की खबरों के बाद हरकत में आई पुलिस ..!

हथियार लहराते युवकों का विडियो वायरल होते ही न्यायधानी की सरकंडा पुलिस तत्काल एक्शन में आई .इस वीडियो में दिख रहा है कि किस प्रकार युवक सोशल मीडिया में हीरो बनने के लिए रील बना रहे है और बैकग्राउंड संगीत के साथ वायरल भी कर दिया । वायरल वीडियो में खुलेआम तलवार, रॉड और लाठी लहराते घूम रहे युवक नजर आ रहे है।

वायरल वीडियो सरकंडा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा था जिनके बाद सरकंडा पुलिस ने इसकी जांच शुरू और चंद घण्टो के बाद ही पूरे मामले में पुलिस ने 5 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है पकड़े गए सभी युवक सरकंडा के अटल आवास में रहने वाले बताये जा रहे है।

error: Content is protected !!