छत्तीसगढ़

आदमखोर तेंदुए ने फिर किया महिला पर हमला ..!
महिला की मौके पर हुई मौत .!
वन विभाग तेंदुआ को पकड़ने में नाकाम .!

desk.आदमखोर तेंदुए ने मंगलवार की सुबह फिर एक महिला को अपना शिकार बनाया, वृद्ध सुबह शौच के लिए जंगल गई थी, वही तेन्दुए ने उस पर हमला कर दिया, महिला की आवाज सुनकर गांव वाले दौड़े तब तक तेंदुआ उसे गंभीर रूप से घायल कर चुका था बाद में मौके पर ही महिला की मौत हो गई,
आपको बता दे घटना मनेन्द्रगढ़ वन मंडल अंर्तगत जनकपुर परिक्षेत्र2 के कुँवारी बीट के ग्राम सिंगरौली के पुरनिहापारा की है यहां की निवासी उमाबाई पत्नी नान बैगा को आज सुबह 7-30बजे तेन्दुआ द्वारा घर के बगल से उठाकर ले गया एवं गले पर वार करने पर महिला की मौत हो गई। सूचना पर वन विभाग के रेंजर अपने अमले सहित मौके पर पहुंचे और तत्काल सहायता राशि प्रदान की और शव को जनकपुर लाने की तैयारी कर रहे है, ताकि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौपा जा सके।
आपको बता दे अब तक तेंदुआ के मानव पर आक्रमण की तीसरी घटना है जिसमे अब तक दो महिला की मौत हो चुकी है। वही तेंदुए को पकड़ने वन विभाग अभी तक विफल रहा है। वन विभाग की लापरवाही और नाकामी के चलते आदमखोर तेंदुआ लोगो को अपना निवाला बनाकर मौत की नींद सुला रहा है।

error: Content is protected !!