छत्तीसगढ़
मुझे मेरा घर चाहिए बोल लगा ली आग ..
मुझे मेरा घर चाहिए बोल लगा ली आग ..
देखिये अग्निस्नान का LIVE VIDEO ..!

राजनांदगांव।छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में लखोली स्थित अटल आवास में महिला ने खुद को आग लगाई है। महिला अटल आवास में रहने वाली है उसका नाम यास्मीन मेमन बताया जा रहा है। आपको बता दें कि निगमकर्मी लखोली पहुंचे थे, अटल आवास से अवैध कब्जा हटाने के लिए। जिसका विरोध कर रही महिला यास्मीन बोली- ‘मुझे मेरा घर चाहिए’ और खुद को आग लगा लिया। गंभीर हालत में महिला को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
कमजोर दिल वाले कृपया वीडियो न देखे
पूरा मामला राजनांदगांव के लखोली का है जहां अवैध कब्जा खाली करवाने आज नगर निगम की टीम पहुंची थी। नगर निगम की कार्यवाही से नाराज महिला यास्मीन मेमम पहले तो निगम अमले का भरपूर विरोध किया और मुझे मेरा घर चाहिए मुझे मेरा घर चाहिए कहते हुए खुद को आग लगा ली। महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज पहुचाया गया।