मेरी मौत और खुद्खुशी की लिए IAS अफसर होंगे जिम्मेदार .!
अधिकारी के पत्र से मची खलबली ..!
IAS अधिकारी के खिलाफ गंभीर शिकायत ..!
पढ़िए एक पन्ने का खत ..!

छत्तीसगढ़ में एक IES अधिकारी ने IAS अफसर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पत्र के सामने आने से खलबली मची हुई है … IES अधिकारी चंद्रशेखर बेलचंदन ने IAS और छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त धर्मेश साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए पत्र अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अराजपत्रित संघ को लिखा है। पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, डीजीपी, चीफ सिकरेट्री सहित अन्य अधिकारियों को भेजी गयी है। जिसमें प्रताड़ित करने, निलंबित करने, बदले की भावना से प्रभार छीनने और ट्रांसफर करने का-गम्भीर आरोप लगाया गया है।

IES अफसर चंद्रशेखर बेलचंदन ने अपने इस एक पन्ने के पत्र में लिखा है कि अगर मेरी मृत्यु होती है या फिर मैं आत्महत्या करता हूं, तो इसके लिए IAS धर्मेश साहू जिम्मेदार होंगे। पत्र में जबरन प्रताड़ित करने, निलंबित करने, बदले की भावना से प्रभार छिन लेने जैसी शिकायत की गई है इस मामले में चेयरमैन हाउसिंग बोर्ड कुलदीप जुनेजा ने कहा कि, उनके पास अभी तक इस संदर्भ में कोई शिकायत नहीं आयी है। कोई शिकायत अगर आती है, तो वो इसे देखेंगे।