ड्रग्स के साथ 2 युवती समेत 5 को पुलिस ने पकड़ा…!
गोवा, मुंबई से मगवाते थे नशे का सामान…!
नए साल के जश्न में थी खपाने की तैयारी…!
रईसजादो के नाम लगे पुलिस के हाथ ..?

रायपुर।नशे के सौदागरों के खिलाफ राजधानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.पुलिस ने 2 युवतियों समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नए साल के जश्न में महंगी पार्टियों में ड्रग्स बेचने के फिराक में थे.आरोपियों के पास से 6.9 ग्राम एम.डी ड्रग्स बरामद किया गया है। पुलिस की माने तो नए साल का जश्न मनाने के लिए मुम्बई के रास्ते आधा किलो ड्रग्स शहर पहुच चुकी है । और बाकी ड्रग्स नए साल पर शहर और आसपास के जिलों में कई न्यू ईयर पार्टी में खप सकती है ।

राजधानी पुलिस ने ड्रग पैडलर प्रखर मारवाह सहित 2 आरोपियों को चार पहिया वाहन में अम्बुजा मॉल के पास दबोचा. तलाशी लेने पर युवको के पास से ड्रग्स जब्त किया गया. आरोपियों से कड़ी पूछताछ की गई जहां आरोपियों ने अपने अन्य 2 साथियों के साथ मिलकर ड्रग्स खपाने की बात स्वीकार की, जिसके बाद आरोपियों की निशानदेही में अन्य 2 आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ़्तार किया गया। जप्त ड्रग्स को एम.डी ड्रग्स कहा जाता है और इसकी कीमत तकरीबन 90 हज़ार बताई है। आरोपी ये ड्रग्स को गोवा मुंबई से मंगवाते थे. पिछले 6 महीनो में ये 3 बार ड्रग्स को मंगवा के खपा चुके है। पुलिस ने भी माना कि नए साल ड्रग्स की आवक बढ़ जाती है और वाट्सअप ग्रुप के जरिये ड्रग्स को अलग अलग नामो के जरिये होटल ,क्लबो और कॉलेज स्टूडेंट को सप्लाई की जाती है फिलहाल पुलिस को अहम सुराग मिले है जिसमे बढ़े घरो के लडके और लड़कियों की फ़ोटो और मोबाइल नंबर के आधर पर पुलिस एक बड़े ड्रग्स चैन गिरोह का खुलासा जल्द कर सकती है