छत्तीसगढ़

आरक्षक की फायरिंग से प्रधान आरक्षक की मौत ..!
आरोपी आरक्षक को किया गया गिरफ्तार ..!
क्या रही वजह देखिये वीडियो पढिये खबर ..

कांकेर।कांकेर के पी जी कालेज में ईवीएम के सुरक्षा में तैनात सी ए एफ के जवान ने आज ड्यूटी के दौरान अपने Hed कांस्टेबल सुरेंद्र भगत को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई है। जवान ने इंसास रायफल से फायरिंग की है। फायरिंग करने वाला आरक्षक पुरषोत्तम सिंग को कांकेर पुलिस गिरफ्तार कर ले गई है।

पहले पुरषोत्तम सिंग ने अपने को रूम में बंद कर लिया था। जिसको मनाने की कवायद की गई थी। जानकारी के मुताबिक गोली चलाने वाला जवान बीमार था। मानसिक रूप से परेशान था। वह ड्यूटी चेंज करने के लिए कह रहा था। पर दोनो जवानों के बीच में बाद विवाद हुआ था। वाद विवाद इतना बढ़ गया की गोली तक चल गई और एक जवान की मौत हो गई।

अब पुलिस पुरषोत्तम सिंग को गिरफ्तार कर पूछताछ करेगी उसके बाद मामला सामने आएगा की आखिर एक जवान ने दूसरे पर गोली क्यों मारी। गोली चलाने वाले आरक्षक पुरषोत्तम छतीसगढ़ फ़ोर्स में तैनात है आरोपी मध्यप्रदेश के भिंड का बतया जा रहा है जबकि मृतक अम्बिकापुर का रहने वाला है आरोपी आरक्षक ने अन्य जवान पर भी गोली चलाई थी लेकिन निशाना चुकने के कारण दुसरा जवान पूरी तरह सुरक्षित है।

error: Content is protected !!