छत्तीसगढ़

SECL ने किया फर्स्ट एंड कम्पीटिशन का आयोजन..!
चार सब एरिया की टीमो ने की शिरकत ..!
सुरक्षा मद्देनजर किया मार्कड्रील ..

सूरजपुर।सूरजपुर के एस ई सी एल भटगांव के जरही में इंटर सब एरिया फर्स्ट एड कम्पीटिशन का आयोजन किया गया,, जहा स्टेडियम ग्राउंड को भूमिगत कोयला खदान का डेमो बनाकर मॉक ड्रिल कम्पीटिशन बनाया गया,, ऐसे में क्षेत्र के चार सब एरिया की टीम शामिल हुए ,, जिन्हें चार भाग जिसमे मार्च पास्ट, कॉमन ड्रिल , स्ट्रेचर ड्रिल, और मेडिकल वाईवा से गुजरना होगा जिनके आधार पर टीमो को निर्णायक मंडल पॉइंट देंगे और विजेता टीम को इंटर एरिया में पार्टिसिपेट करने का मौका मिलेगा।

ऐसे में श्रमिक संगठन के पदाधिकारी ने बताया कि कोल कम्पनी की फर्स्ट एड टीम खदानों से लेकर सामाजिक क्षेत्र में भी अहम भूमिका रहती है,, जहा दुर्घटनाओं में आहत लोगो के लिए यह टीम बेहतर काम करती है,, ऐसे में इस कम्पीटिशन के द्वारा इन टीमो का मॉक ड्रिल एक्सरसाइज भी होता है और हौसले भी बुलंद होते है।

error: Content is protected !!