छत्तीसगढ़

दतिया पीताम्बरा पीठ से पहुँचा ज्योति सिंधी मंदिर का जत्था । चकरभाठा सिंधु आश्रम में आज होगा भव्य भजन का आयोजन ।

डेस्क।हर साल की तरह इस बार भी दतिया ज्योति सिंधी मंदिर से जुड़े लोगों का जत्था आज बिलासपुर पहुंच चुका है । जयराम दास के नेतृत्व में यह तीस सदस्यीय जत्था उत्कल एक्सप्रेस से आज बिलासपुर पहुंचा । सभी सदस्य सकुशल शहर से लगे चकरभाठा स्थित सिंधु अमरधाम आश्रम पहुंच चुके हैं । आज आश्रम में भव्य भजन एवं धुनि साहेब का आयोजन होगा । पूज्य संत हजारी राम पंचायत के मार्गदर्शन में यह जत्था पिछले 7 सालों से प्रतिवर्ष चकरभाठा पहुँचता है । दतिया से आये जत्थे में अजय रतनानी,विनोद,विजय रतनानी,सुदामा,लालू,श्री चन्द्राणी और डॉ विजय के अलावा कई गणमान्य सदस्य मौजूद थे ।

error: Content is protected !!