शराब को लेकर नेताओ में तीखी जुबानी जंग ..!
कौन है प्रदेश में शराब का दलाल ..?
छत्तीसगढ़ सरकार का सबसे शक्तिशाली चेहरा ..?
नेताओ के चौकाने वाले बयान ..!

डेस्क खबर। कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल के भाजपाइयों को शराब का दलाल कहने के बयान पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव का पलटवार। कहा कांग्रेस सरकार शराब की दलाल। लोग कांग्रेस सरकार का शराब मॉडल देखने आ रहे है। रोजाना शराब की तस्करी हो रही है। शराब से गृहलक्ष्मी बर्बाद हो रही है। शराब की होम डिलीवरी से गृहलक्ष्मी चिंतित।
अनुराग सिंहदेव (प्रवक्ता ) भाजपा
कल कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल ने कहा था भारतीय जनता पार्टी के लोग शराब के दलाल है। भारतीय जनता पार्टी के शराब के दलाल मध्यप्रदेश में भी और छत्तीसगढ़ में भी पसरे हुए है। भाजपा का राज में शराबगढ़ बनकर रह गया था छत्तीसगढ़।
विनय जायसवाल (विधायक )
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव का बड़ा बयान। मुख्यमंत्री की उप सचिव सौम्या चौरासिया को लेकर दिया बड़ा बयान। छत्तीसगढ़ सरकार का एक बड़ा शक्तिशाली चेहरा है सौम्या चौरासिया। छत्तीसगढ़ सरकार का अगर कोई सबसे शक्तिशाली चेहरा है तो वो सौम्या चौरासिया है जो 10 दिन से ईडी के रिमांड पर है। भ्रष्टाचार के ताबूत पर जल्द ही अंतिम कील ठुकेगी। सब पर कार्यवाही होगी।