शराब पीने से मना करना पड़ा महंगा ..!
बदमाश ने किया पुलिस पर जानलेवा हमला..!
बाल बाल बचा आरक्षक ..!

दुर्ग।दुर्ग ज़िले में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस कर्मियों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। भिलाई नगर थाना क्षेत्र में एक आरक्षक का गला रेत दिया गया गनीमत यह रही कि आरक्षक को ज्यादा चोट नहीं आई आरक्षक की गलती बस इतनी सी थी कि उसने बदमाशों को शराब पीने से मना किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि आरक्षक विपिन सिंह एसबी में कार्यरत है। रविवार की शाम 5 बजे उसने देखा कि उसके घर सेक्टर 6 के बाजू में नाला मैदान के पास कुछ लडके बैठ कर शराब पी रहे थे। विपिन सिंह ने पास जाकर उन्हें मना किया तो अनिल पंडित नाम के व्यक्ति ने गाली गलौच करते हुए हाथ में पकडे कट्टर से आरक्षक गले पर वार कर दिया, इससे आरक्षक विपिन सिंह के गले के पास गंभीर चोट आई। इसके बाद आरक्षक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों से इलाज के बाद स्थिति संभाली। जिस धारदार हथियार से वार किया गया था वह गरदन से कुछ ऊपर लगी जिससे आरक्षक को गंभीर चोट नहीं लगी। फिलहाल आरक्षक की हालत ठीक है। आरोपी अनिल पंडित को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।