कड़ाके की ठंड से ठिठुरे बच्चे ..!
शिक्षा विभाग ने समय मे किया बदलाव..!
कलेक्टर के आदेश के बाद आदेश जारी ..!

डेस्क खबर —जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुये जिला शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव करने का आदेश जारी किया है। अब से 31 दिसंबर तक जिले की सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है जिसमें दो पाली में लगने वाली स्कूलों में पहली पाली सुबह पौने नौ बजे से दोपहर सवा बारह बजे तक लगेंगी जबकि शनिवार को ये कक्षांए दोपहर साढे बारह बजे से शाम चार बजे तक संचालित होगी वहीं दूसरी पाली साढे बारह बजे से शाम चार बजे तक लगेंगी जबकि शनिवार को ये कक्षांए सुबह पौने नौ बजे से सुबह सवा बारह बजे तक लगेंगी। वहीं एक पाली वाली स्कूलें सुबह पौने दस बजे से शाम चार बजे तक संचालित होंगी।
वही शनिवार को एक पाली वाली स्कूलों मे ंकक्षांए पौने नौ बजे से दोपहर पौने एक बजे तक लगेंगी। ज्ञात हो कि जिले में इन दिनों पारा 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है और आने वाले दिनों मे तापमान में और भी गिरावट दर्ज किये जाने की संभावना है और स्कूली बच्चों तथा अभिभावकों की दिक्कतों को देखते
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी एन के चंद्रा ने स्कूलों के समय में बदलाव का आदेष जारी किया है…