छत्तीसगढ़

चोरो के कबुलनामे का वीडियो हुआ वॉयरल !
आरोपीयो के हैरत करने वाले खुलासे ..!
पुलिस कप्तान ने किया चोरो से संवाद ..!
चोरो की बाते सुनकर पुलिस ने लगाये जमकर ठहाके ..!

डेस्क खबर —कहते है कि पुलिस की न दोस्ती अच्छी होती और न ही दुश्मनी ..लेकिन जब पुलिस अपने मुख्य कर्तव्य पथ पर चलने लगे तो अपराधी भी अपने दिल की बात कहने में अधिकारियों के सामने नही घबराते है ।
भिलाई दुर्ग जिले में इन दिनों चोरों के कबूलनामे का एक वीडियो तेज से वायरल हो रहा है. चोरी के खुलासे के दौरान एसपी ने सभी से पूछताछ की. इसमें आरोपियों ने इतनी बेबाकी और मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, मानों उन्हें अपने किए पर कोई पछतावा न हो. एक दानवीर चोर की बातें सुनकर एसपी व मौजूद अन्य पुलिसवाले हैरान रह गए और जमकर ठहाके लागये ।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से चोरों की हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है. कबूलनामे में एक चोर ने दानवीरता की जो दास्तां सुनाई, उससे एसपी साहब भी हैरान रह गए इस दौरान वो अपनी हंसी नहीं रोक पाए. एसपी के सवालों और चोरों के जवाबों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है पहले चोरी करने में अच्छा लगा पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर रात में चोरी करने वाले एक गिरोह को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था. इस दौरान पूछताछ में एक चोर ने बताया कि ढाई लाख की चोरी में उसको दस हजार रुपये मिले थे. पहले चोरी करने में अच्छा लगा लेकिन बाद में पछतावा हुआ. इस पर चोरी की रकम गाय, कुत्तों और सड़क किनारे बैठे गरीबों को कंबल व खाने में खर्च कर दी चोर का ये जवाब सुनकर पुलिस अधिकारी हंस पड़े शराब को हाथ तक नहीं लगाता एक अन्य चोर ने बताया कि वो गांजे का नशा करने के बाद चोरी की वारदात को अंजाम देता है. वहीं, दूसरे ने बताया कि उसने चोरी की रकम से जुआ खेल डाला. वह भिलाई के ललित कबाड़ी के यहां रहता है. वहां चोरी का माल खुलेआम खरीदा जाता है. उसने ये भी बताया कि वह शराब को हाथ तक नहीं लगाता लेकिन 50 रुपये का गांजा और 7 रुपये की बीड़ी रोज पीता है.

चोरों की गिरफ्तारी के बाद चोरो की बाते सुनकर एसपी ने कहा कि हमारी कोशिश है कि इन सभी को सुधार कर मुख्यधारा में जोड़ा जाए. ताकि समाज में अमन-चैन हो सके समाज को भी चाहिए कि उन्हें सुधारने की कोशिश करे. दुर्ग पुलिस लगातार संवाद कर अपराधियों की काउसलिंग कर समाज से क्राइम खत्म करने की कोशिश कर रही है

गौरतलब है कि दुर्ग पुलिस ने इंदिरानगर शीतला मंदिर सुपेला निवासी शाहिल खान उर्फ गब्बर (18 वर्ष), महेश यादव (18 साल) पंचराम मीर्जा गली, नहर पार रावण भाठा सुपेला निवासी गुलाम खान (23 साल), शीतला मंदिर सुपेला निवासी सोनू उर्फ तुकेश्वर उर्फ डोकरा (19 साल) और एक नाबालिग को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है.
इसके साथ ही पुलिस ने चोरी के सोने-चांदी के जेवरात खरीदने व बिकवाने वाले बाजार तरिया खैरागढ निवासी मानस जेना (43 साल) को गिरफ्तार किया है

error: Content is protected !!