छत्तीसगढ़

झारखंड पुलिस के छत्तीसगढ़ पहुचते ही सियासी भूचाल ..!
बीजेपी प्रत्याशी को गिरफ्तार करने दी जा रही दबिश ..!
बीजेपी प्रत्याशी सहित अन्य आरोपी का नही मिल रहा सुराग ..!

कांकेर ब्रेकिंग – झारखंड पुलिस ने कांकेर के मांझापारा वार्ड में नरेश सोनी के घर दी दबिश,,,नरेश सोनी घर पर नहीं मिला,,,भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ्तार करने निकली पुलिस,,,ब्रम्हानंद नेताम की अब तक नहीं मिल रही कोई जानकारी.झारखंड पुलिस चारामा के लिए रवाना, एक अन्य आरोपी नरेश सोनी घर से फरार। घर मे तालाशी के बाद ब्रह्मामंद के घर की ओर रवाना हुई चारामा पुलिस। चारामा में है ब्रहमानन्द का निवास। डीएसपी रेंक के अधिकारी के नेतृत्व में पहुची है पुलिस..पीसीसीचीफ मोहन मरकाम ने भाजपा प्रत्याशी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झारखंड में एक दुष्कर्म मामले शामिल होने की दी थी सूचना…हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक झारखंड पुलिस ने कांकेर पुलिस से कोई संपर्क नही किया है ।

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी के लिए झारखंड पुलिस छत्तीसगढ़ पहुंची है। नेताम के खिलाफ झारखंड के टेल्को थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज है।

जानकारी के अनुसार, भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म पर झारखंड के जमशेदपुर जिला के टेल्को थाना में 15.06.2019 को अपराध कमांक 84 / 2019 के तहत धारा 366 ए, 376, 376(3), 376 डी बी 120 बी भादवि 4.6 पॉक्सो एक्ट एवं 4,5,6,7,9 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।

मामले में कांग्रेस ने ब्रह्मानंद नेताम पर राज्य निर्वाचन आयोग से आपराधिक जानकारी छुपाने का आरोप लगाते हुए तत्काल नामांकन निरस्त करने की मांग की थी। यही नहीं झारखंड के मुख्यमंत्री से शिकायत कर गिरफ्तारी की मांग करने की बात कही गई थी।

error: Content is protected !!