युवतियों की आपबीती सुनकर पुलिस के खड़े हुए रौंगटे .!फूफा ने लूटी इज्जत वही पिता नशे की दवा देकर करता था छेड़छाड़ ..!
लापता हुई दो बहनों का मामला ..!

दुर्ग।दुर्ग जिले के जामुल थाना अंतर्गत एक महीने पहले घर छोड़कर भागी दो बहनों की सच्चाई सुन कोई भी चौक सकता है ऐसा हमने कह रहे हैं जब इन लड़कियों की कहानी पुलिस ने सुने और मामला दर्ज किया गया तो सभी लोग घटना के कारण जानकर हैरान रह गए दरअसल यह लड़कियां किसी प्रेमजाल में फंसकर नहीं, बल्कि अपने पिता और फूफा से अपनी आबरू बचाने के लिए भागी थीं। इसमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि उसका सगा फूफा उनकी इज्जत लूटता था। जब उन्होंने पिता को ये सच्चाई बताई तो वो अपनी ही बेटियों को नशे की दवा देता था और रात भर उनके साथ छेड़छाड़ करता था।
छावनी सीएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि गौतम नगर निवासी एक 49 वर्षीय युवक ने अपनी 15 साल और 21 साल की बेटियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट खुर्सीपार थाने में दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 25 अक्टूबर 2022 से उसकी बेटियों का कहीं पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने दोनों की खोजबीन शुरू की तो दोनों लड़कियां रायपुर में पाई गई। वो वहां किराय का कमरा लेकर रह रही थीं और वहीं काम भी खोजा था। पुलिस ने जब दोनों लड़कियों को घर से भागने का कारण पूछा तो वो फफक फफक रोने लगी। उन्होंने कहा कि वो अपने पिता और फूफा के अत्याचारों से तंग आकर भागी थीं। फूफा उनकी इज्जत लूटता था तो वहीं पिता उन्हें अपने साथ सुलाता था और रात भर उनके साथ छेड़छाड़ करता था।
कहानी सुनकर पुलिस के खड़े होए रोंगटे
भागी लड़कियों में एक 15 साल की और एक 21 साल की लड़की है। दोनों सगी बहनें है। उन्होंने बताया कि उनकी मां मानसिक रूप से विक्षिप्त है। कारपेंटर का काम करता है। वह जहां पढ़ती हैं वहीं उनकी बुआ का घर है। 27 अगस्त 2022 को दोपहर 2 बजे बड़ी बहन स्कूल से लंच की छुट्टी होने पर बुआ के घर गई थी। उस समय बुआ घर नहीं थी। फूफा घर पर अकेला था। उसने उसके साथ छेड़छाड़ की और धमकी दिया कि यदि वो किसी से कुछ बताएगी तो वो उसकी बुआ को घर से निकाल देगा। इसके बाद अगले दिन फिर फूफा ने लड़की को बुलाया और उसकी इज्जत लूट ली। लड़की रोते हुए घर पहुंची और पूरी बात अपने पिता को बताई। पिता ने उसे डांटकर चुप करा दिया। इसके बाद पिता भी उनके साथ गंदी हरकत करने लगा। वो अपनी विक्षिप्त पत्नी को अलग सुलाता था और खुद बेटियों के साथ सोता था। बेटियों को नशे की दवा देता था उसके बाद रात भर उनके साथ छेड़छाड़ करता था।
पुलिस कर रही मामले की जांच
जामुल पुलिस ने दोनों लड़कियों को मुलाहिजा के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मुलाहिजा रिपोर्ट से स्पष्ट हो जाएगा कि उनके साथ दुस्कर्म हुआ है या नहीं। साथ ही पुलिस ने आरोपी पिता और फूफा को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ बलात्कार, दैहिक शोषण और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं आरोपी पिता का कहना है कि उसके ऊपर लगाए सभी आरोप झूठे हैं।