छत्तीसगढ़

हेलीपेड में आपस मे भीड़े कांग्रेसी ..!
ब्लाक अध्यक्ष ने पकड़ा कांग्रेसी का कॉलर..!
वीडियो हुआ वॉयरल ..

जांजगीर चांपा।जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र के कुटराबोड़ गांव के हेलीपेड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पहुंचने के पहले कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष नवल सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता लव तिवारी का कालर पकड़ लिया।

कांग्रेसियों में विवाद के बाद मौके पर काफी देर तक तनाव बना रहा। इस झगड़े के बाद कांग्रेस संगठन अब क्या फैसला लेता है इस पर सबकी नजर है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लव तिवारी ने हेलीपेड में पामगढ़ क्षेत्र के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को जगह देने की बात कही थी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह इस संबंध में चर्चा कर रहे थे।

दोनों नेताओं के बीच पामगढ़ क्षेत्र के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को जगह देने की बात चल ही रही थी। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष नवल सिंह पहुंचे और उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लव तिवारी का कालर पकड़ लिया। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नवल सिंह की इस हरकत से कार्यक्रमस्थल का माहौल गरमा गया और तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान कुछ वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके को संभाला और दोनों को दूर ले जाकर समझाइश दी गई।।

error: Content is protected !!