छत्तीसगढ़

तेज गति बाइक से कट मारने की बात को लेकर हिंसक झड़प….! लाठी डंडे से लैश होकर कर दी जमकर पिटाई….!पढ़िये ये खबर

डंकाराम/डेस्क ख़बर

गौरेला में तेज गति से मोटर बाइक चलाते हुए वाहन से कट मारने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा की बात लाठी-डंडों से मारपीट तक पहुंच गई घटना में एक महिला का सिर फूट गया घटना है का एक वीडियो भी सामने आया है पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले पक्ष पर अपराध दर्ज कर लिया हैं। दरअसल गौरेला थाना क्षेत्र के आमाडोब में ग्रामीणों के बीच लाठी-डंडे चले गए विवाद की वजह बस इतनी थी कि युवक तेज गति से मोटरसाइकिल चलाते हुए दूसरे ग्रामीण को कट मार दिया, घटना के बाद से गुस्साए ग्रामीणों ने अपने घर जाकर अपने परिजनों के साथ लाठी-डंडे से लैस होकर बाइक चला रहे युवक की पिटाई कर दी, युवक की पिटाई होती देख उसकी बहन बीच-बचाव करने दौड़ पड़ी जिससे गुस्साए युवक ने महिला का ही सिर फोड़ दिया घटना के बाद महिला के सिर , हाथ एवम पैर में गंभीर चोटे आई है , वही एक स्थानीय ग्रामीण ने मारपीट का एक वीडियो भी बना लिया , पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ गौरेला थाने में 323, 294, 506 प्रथम दृष्टया अपराध दर्ज कर लिया गया है…।

error: Content is protected !!