छत्तीसगढ़

सरकार से जुड़े अधिकारियों और कारोबारियो के यहां छापा ..! रायपुर, बिलासपुर महासमुंद, रायगढ़ सहित कई शहरों में ED की दबिश ..! पढिये अभी तक का पूरा अपडेट ..!

रायपुर।छत्तीसगढ़ में सरकार से जुड़े अधिकारियों और कारोबारियों के घर ईडी का छापा पड़ा है. सुबह 5 बजे से रायपुर, बिलासपुर, महासमुंद, बिलासपुर, रायगढ़ में ईडी की टीम ने रेड डाली है. सौम्या चौरसिया के घर एक बार फिर छापा पड़ा है. रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के घर पर अधिकारी पहुंचे हैं.
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ईडी ने छापा मारा है. सुबह 5 बजे कई शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दबिश दी.

इस बार ED भूपेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कारोबारियों के घर भी पहुंची है. जिसमें कुछ ऐसे भी लोग शामिल हैं जिन पर पहले आईटी की भी रेड पड़ चुकी है. दुर्ग, रायपुर, रायगढ़ और महासमुंद बिलासपुर में ईडी की छापामार कार्रवाई जारी है. दुर्ग में सौम्या चौरसिया, रायपुर के देवेंद्र नगर में सीए विजय मालू, रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के रायगढ़ स्थित निवास, महासमुंद में अग्नि चंद्राकर और अनुपम नगर रायपुर स्थित सूर्यकांत तिवारी, माइनिंग हेड IAS जेपी मौर्या के रायपुर स्थित आवास में ईडी का छापा पड़ा

कलेक्टर रानू साहू के घर ED का छापा पड़ा है. सुबह 5 बजे ED की टीम के दर्जन भर से अधिक अधिकारी कलेक्टर के घर पहुंचे. सूत्रों के अनुसार परिजनों के घर तक भी ईडी की टीम पहुंची है. आय से अधिक संपत्ति और बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत पर ED की टीम कलेक्टर के घर पहुंची है. रायगढ़ के गांजा चौक निवासी नवनीत तिवारी के घर में भी छापा पड़ा है.

ईडी की टीम भिलाई के सौम्या चौरसिया के निवास में भी पहुंची है. पुलिस टीम ने सूर्या रेसिडेंट कॉलोनी को घेरा हुआ है. इसके पहले भी दो से तीन बार करोड़ों रुपयों की अवैध लेनदेन को लेकर ईडी सौम्या चौरसिया के घर पर कार्रवाई कर चुकी है.

बिलासपुर में भाटिया ग्रुप पर ईडी का छापा पड़ा है. शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया के दयालबंद स्थित दफ्तर में ईडी की टीम पहुंची है. भाटिया ग्रुप पूरे राज्य में शराब से जुड़े कारोबार संचालित करता है. ईडी की टीम पूरे कार्यालय को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है.

रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के घर ED की रेडमहासमुंद में भी सुबह 5 बजे ईडी के अधिकारी पहुंचे. यहां 6 जगहों पर रेड मारी गई है. इनमें छत्तीसगढ़ शासन के बीज विकास निगम के अध्यक्ष व पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर, उनके दामाद व कोयला व्यापारी सूर्यकांत तिवारी, सूर्यकांत तिवारी के चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी, सूर्यकांत के करीबी अजय नायडू, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष बादल मक्कड़, रियल एस्टेट कारोबारी सन्नी लूनिया के यहां छापा मारा गया. ईडी के साथ सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के जवान भी मौजूद है.

error: Content is protected !!