छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने दिया सपनों को उड़ान को पंख ..!
लाल हेलीकप्टर को दिखाई हरी झंडी ..
मेघावी बच्चो के चेहरों में दिखी खुशी ..!

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपना वादा पूरा करते हुए मेघावी छात्राओ हेलीकप्टर की आनंदमयी यात्रा के सुखद अनुभव दिया । मेघावी बच्चो के सपनो की उड़ान के सपने को जैसे पंख मिले बच्चों के चेहरो में खुशी खिल गई ।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर प्रदेश में पहली बार कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी बच्चों को अनूठे अंदाज सम्मनित किया गया । और 7 सीटर हेलीकॉप्टर में एक बार में 7 विद्यार्थीयो ने आसमान की सैर की ।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2022 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रावीण्य सूची बनाने वाले 125 छात्र-छात्राए को हेलीकॉप्टर जायराइड में आनंद दिलवाने का भूपेश बघेल ने एलान किया था ।

जिसके अंतर्गत स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत पुलिस ग्राउंद में प्रतिभा सम्मान समारोह वर्ष-2022 का आयोजन किया जा रहा है ।

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ.आलोक शुक्ला एवं सचिव भारतीदासन हेलीपैड पहुंचे और उन्होंने मेधावी छात्रों से मुलाकात की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उड़नखटोला की सैर करवाई।

हेलीकॉप्टर की जॉयराइड से लौटने के बाद मेधावी छात्रा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए अंजुम ने बताया कि बहुत एक्साइटमेंट था, बहुत मजा आया, मैंने आज हेलीकॉप्टर की राइड की, मुख्यमंत्री को बहुत बहुत धन्यवाद
दामिनी वर्मा ने बताया कि ऐसा लग रहा है कोई बड़ा सपना पूरा हो गया है, मैं बहुत खुश हूं

error: Content is protected !!