आयुष्मान योजना से अचानक गायब हुआ छत्तीसगढ़ का नाम.. दिल्ली से छत्तीसगढ़ पहुंचे टीम.. आयुष्मान कार्ड के लिए भटक रही जनता..

बिलासपुर।केंद्र सरकार द्वारा गरीबों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए आयुष्मान कार्ड योजना चलाया जा रहा है जिसके तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा केंद्र शासन द्वारा दी जा रही है किसी भी सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान के जरिए इलाज कराया जा रहा है.. ऐसे मैं बिलासपुर में रोजाना सैकड़ों की संख्या में नए आयुष्मान कार्ड बन रहे हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों से अचानक आयुष्मान के पोर्टल से छत्तीसगढ़ का नाम गायब हो जाने के बाद हड़कंप मच गया है..
आम आदमी और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को आयुष्मान कार्ड बनवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.. जानकारी मिल रही है कि पिछले 1 सप्ताह से आयुष्मान के पोर्टल में छत्तीसगढ़ का नाम दर्शाया नहीं जा रहा है, वहीं इसके सुधार के लिए दिल्ली से टीम पहुंची हुई है और सॉफ्टवेयर अपडेट को लेकर लगातार काम किया जा रहा है.. जानकारों की मानें तो अगले कुछ दिनों में दिक्कतों को ठीक कर फिर से आयुष्मान कार्ड बनाने का सिलसिला शुरू कर दिया जाएगा..
अचानक नाम गायब हो जाने के बाद स्वास्थ्य अमला भी सकते में नजर आ रहा है वहीं जिले के अधिकारियों ने बिलासपुर कलेक्टर से चर्चा की है.. भले ही अधिकारी ऐसे सॉफ्टवेयर में फॉल्ट बता रहे हो, लेकिन पिछले 1 हफ्ते से आयुष्मान कार्ड नहीं बनने की वजह से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले उन लोगों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है वहीं मजबूरन गैर सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने पर उन्हें भुगतान करने की दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है..
बिलासपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की मानें तो दिल्ली की टीम लगातार इसे लेकर काम कर रही है पूरा अमला स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर करने में लगा हुआ है इसके साथ ही अगले कुछ दिनों में सॉफ्टवेयर ठीक कर फिर से आयुष्मान कार्ड बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा..