मदरसे के शिक्षक पर गंभीर आरोप ..?
दुष्कर्म कर मेरी बेटी की गई हत्या —पिता
VIDEO –परिजनो के गंभीर आरोप

डेस्क खबर – सूरजपुर जिले के भंवराही गांव स्थित एक मदरसे के हॉस्टल में छात्रा की फांसी पर लटकती शव मिलने के बाद अब परिजन मदरसे के शिक्षक पर दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाते नजर आ रहे हैं,,, दरअसल जिले के भवराही गांव में पिछले 10 सालों से एक मदरसा संचालित हो रहा है, जिसमें मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों की 160 लड़कियां उर्दू की तालीम हासिल करती हैं, इन्हीं में एक लड़की सुहाना फातिमा जो मध्य प्रदेश के सिंगरौली की रहने वाली थी, , रविवार रात को प्रार्थना के बाद अपने कमरे में चली गई,,और सुबह फांसी पर लटकी उसकी लाश मिली,,जहा परिजनों के मुताबिक लाश को मदरसा के शिक्षको ने ही पुलिस के आने से पहले नीचे उतार दिया था,,वही घटना की जानकारी बसदेई पुलिस चौकी को भी दी गई,,, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
ऐसे में सोमवार शाम हो जाने की वजह से सोमवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका, वही जानकारी मिलने के बाद मृतिका के परिजन मध्य प्रदेश से देर रात सूरजपुर पहुंचे और उन्होंने मदरसा के दो शिक्षको पर दुष्कर्म कर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है, वही मृतिका के साथ पढ़ रही उसकी सगी छोटी बहन ने बताया कि वहां पर एक शिक्षक रात को मृतिका को अक्सर अपने कमरे में बुलाते थे, जब भी सुहाना शिक्षक के कमरे से लौटती थी तो काफी देर तक रोती रहती थी, वही मृतक के परिजनों का यह भी आरोप है कि सुहाना ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि दुष्कर्म कर हत्या करके उसे फांसी पर लटका दिया गया है।
ऐसे में आज पोस्टमार्टम के दौरान भाजपा के पदाधिकारियों के द्वारा जमकर हंगामा किया गया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते नजर आए,, वही कांग्रेस पदाधिकारी भी मौके पर पहुच निष्पक्ष जांच की मांग किए,, जहा एस डी ओ पी प्रकाश सोनी ने बताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो रही है।
जहा संदिग्ध शिक्षको को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है,,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी,, मामले को लेकर दिन भर जिला अस्पताल में गहमागहमी देखने को मिला मौलाना के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता पोस्टमार्टम कक्ष के पास पहुंच गए और पुलिस पर सही कार्रवाई न करने का आरोप लगाने लगे, इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ता और पुलिसकर्मियों के बीच बहस भी हुई ,,,फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और वे शव को लेकर मध्य प्रदेश के सिंगरौली रवाना हो गए।