छत्तीसगढ़

बेशकीमती भावर गणेश जी का मिला सुराग !
ग्रामीण ने दिया पुलिस को अहम सुराग
26 अगस्त को चोरी हुई थी बेशकीमती प्राचीन धरोहर ।

बिलासपुर।बिलासपुर के मस्तूरी -थाना क्षेत्र के ग्राम पाली(इटवा) में बीते माह 26 अगस्त को चोरी हुई भावँर गणेश (गरुण) की मूर्ति काले ग्रेनाइट की करीब 3 फिट की आसपास थी वही वजन करीब 65 किलो के आंकी गई थी जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में करोड़ो कीमत की बताई जा रही है। मूर्ति 27 दिन बाद घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी में कुछ अंश मिला

मिली जानकारी के अनुसार बीते माह 26 अगस्त को पाली (इंटवा) में स्थित भावँर गणेश (गरूण) की काले ग्रेनाइट बेशकीमती मूर्ति को अज्ञात 4 लोगों ने कट्टे की नोक पर पुजारी को बंधक बना कर उसके चेहरे पर सेलो टेप चिपका कर मारपीट की जिसके बाद मंदिर की चाबी को छीनकर अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला खोलकर भावँर गणेश की मूर्ति को उखाड़ कर चोरी कर लिया गया था। जिसकी खोजबीन में पुलिस लगी हुई थी। आज्ञात चोरों को पकड़ने में जब पुलिस को सफलता नही मिली तो एक सितंबर में पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार का ईनाम रख दी।

आज सुबह गाँव के पास ही स्थित अरपा नदी में गांव के ही ग्रामीण मनोज चन्द्रा नहाने गया था तभी उसे नदी किनारे में छोटा सा मूर्ति का पत्थर पड़ा हुआ नजर आया। जिसके बाद उन्होने चमकदार पत्थर को नदी में धोकर देखा जिसके बाद उसमे उक्त मूर्ति की आकृतिया नजर आने लगी जिसके बाद युवक ने ग्रामीणों एवं पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुँची पुलिस ने आसपास और अवशेषो की खोजबीन शुरू कर दी है साथ ही बिलासपुर से खोजबीन हेतु डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है।

error: Content is protected !!