छत्तीसगढ़

एमिगोस बार मे हुई हाथापाई !
नशे में झूमती रही युवतियां हुई मारपीट !
कांनून व्यवस्था पर उठे सवाल ?
देखिये मारपीट का वीडियो !

बिलासपुर।बिलासपुर के बार इन दिनों नशा परोसने में कम और लड़ाई के नाम पर अधिक मशहूर हो रहे हैं एक बार फिर दो युवतियों की लड़ाई में शहर की पुलिसिंग व्यवस्था को कटघरे पर खड़ा कर दिया है.. दरअसल बिलासपुर के तार बहार थाना अंतर्गत स्थित एमिगोस बार में बीते 18 सितंबर की दरमियानी रात नशे की हालत में दो युवतियों के बीच जमकर भिड़ंत हो गई.. तार बहार थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि.. नशे की हालत में पैर टकराने को लेकर दो लड़कियां आपस में भिड़ गई लड़ाई के दौरान एक युवती को चोट आई जिसके बाद वह तत्काल तारबाहर थाना पहुंची नशे में होने की वजह से उसका चिकित्सा परीक्षण नहीं हो पाया लेकिन शहर में लगातार हो रहे आपराधिक घटनाओं में युवतियों की लड़ाई ने एक नया सवाल पैदा कर दिया है बिलासपुर में होटल और बार देर रात तक संचालित हो रहे हैं जिस पर पुलिस पाबंदी लगाने में नाकाम नजर आ रही है किसी के वजह से आए दिन मारपीट और चाकूबाजी जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी भी होती दिख रही है..हम आपको याद दिला दे कि कुछ दिनों पहले ही विजिबल पुलिस के दावा करने वाली पुलिस की हकीकत एक निजी चैनल के कैमरे में कैद हुई थी जिसमे रात को 1 बजे के बाद साफ साफ दिखाया गया था कि किस तरह रायपुर रोड़ में बार शराब परोस रहे थे ..लेकिन उस मामले में पुलिस अभी तक न तो सम्बंधित बार मालिक से पूछताछ की और न ही निजी चैनल के फुटेज को खंगालने की कोशिश । रात्रि गश्त का दावा करने वाली पुलिस की हकीकत सिर्फ कागजों और दावों में ही दिखती है ..लेकिन शहर की असली तस्वीर दावो के उलट ही नजर आती है ..पुलिस को चाहिए कि बारो की भी समय समय पर चेकिंग की जाए तो बार संचालकों के ड्रग्स से तार जुड़े होने के खुलासे भी पुलिस ने ही किये थे । ये बात अलग है कि बार संचालक को ड्रग्स कहा से आती थी और इनकी सप्लाई किन किन लोगों को की जाती थी इसके बारे में पुलिस मीडिया के सवालों से अब तक बचती ही रही है।
बिलासपुर के अमिगोस बार में 18 तारीख की रात की देर रात पार्टी में छत्तीसगढ़ी एक्ट्रेस के साथ मारपीट की गई।बार के अंदर हुई पूरी वरदात का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमे पूरी घटना कैद हो गई है । पार्टी में युवती की जूती से उनका पैर लगा, तब उन्होंने युवती को ऐसा करने के लिए मना किया। इतने में गाली देते हुए युवती ने नाखून से उनका चेहरा नोंच दिया। इस घटना के बाद एक्ट्रेस केस दर्ज कराने के लिए दो दिन तक तारबहार थाने का चक्कर काटती रही। अब पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार भिलाई के न्यू कुर्सीपार में रहने वाली सान्या कम्बोज (26) छत्तीसगढ़ी एक्ट्रेस हैं। बीते 18 सितंबर से वे बिलासपुर में हैं। सान्या 18 सितंबर की रात अपने दोस्त हुरेन खान के साथ पार्टी करने के लिए लिंक रोड स्थित अमिगोस बार गई थीं। यहां डांस फ्लोर पर सान्या अपने दोस्त के साथ डांस कर रहीं थीं। तभी उनके पैर को किसी ने जूती से दबा दिया। पलट कर देखने पर पीछे लड़की खड़ी थी। सान्या ने उसे मना किया, तब लड़की ने गाली देना शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि दो दिन तक पुलिस ने इस केस में कोई कार्रवाई नहीं की। बल्कि, उल्टा सान्या को केस दर्ज नहीं कराने के लिए समझाइश देती रहीं। इसके बाद भी एक्ट्रेस सान्या मारपीट करने वाली लड़की के खिलाफ FIR कराने के लिए बिलासपुर में ही डटीं रहीं। आखिरकार राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद पुलिस हरकत में आई और मारपीट का केस दर्ज किया है।

error: Content is protected !!