गांजा-भांग को बढ़ावा देने वाले विधायक ने सरकार पर साधा निशाना .!!
तालिबानी स्टाइल में हो रहे अपराध !
पुलिस को भी दे डाली नसीहत !

राजनीति डेस्क।उपनेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस सरकार पर लगाया बड़ा आरोप.. तालिबानी स्टाइल में हो रहे अपराध- डॉ. बांधी..
प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराध को लेकर उप नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने कांग्रेस सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध को लेकर कहा है कि. प्रदेश में नए-नए तालिबानी स्टाइल में अपराध हो रहे हैं और इन पर पुलिस रोक लगाने पर नाकाम नजर आ रही है. सरकार के एक्शन नहीं लेने की वजह से छत्तीसगढ़ प्रदेश अपराध में नंबर वन पर पहुंच चुका है.
उपनेता प्रतिपक्ष और मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने अपने दिए बयान में प्रदेश सरकार के ऊपर और पुलिस प्रशासन के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि. प्रदेश के पुलिस अपराधियों की सूक्ष्मता से जांच करने पर नाकाम नजर आ रही है जबकि पुलिस को अपराधियों के पृष्ठभूमि के सूक्ष्मता से जांच कर उनके द्वारा किए गए अपराधों पर रोक लगाने का काम किया जाना चाहिए इसके अलावा अपराध को अंजाम देने वाला कहां का है और किस पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखता है इसके सघन जांच होनी चाहिए इसी के बाद अपराध पर लगाम लगाया जा सकता है.
हाल ही में बीजेपी द्वारा डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसके बाद उप नेता प्रतिपक्ष द्वारा सरकार पर प्रदेश में हो रहे अपराध को लेकर बड़ा आरोप लगाया गया है.. डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराध को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि. कभी शांति का टापू कल आने वाला छत्तीसगढ़ आज क्राइम में नंबर वन हो गया है और प्रदेश को अपराध गढ़ के रूप में जाना जा रहा है प्रदेश सरकार द्वारा इस पर कुछ नहीं करने की वजह से लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा हैं..