विधायक ने थाने में कराई शिकायत दर्ज ..!
जनपद अध्यक्ष के खिलाफ
पुलिस ने किया मामला दर्ज .!

सराईपाली। हड़ताल स्थल पर पहुचकर गालियों और अपशब्दों का इस्तेमाल करने से नाराज सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद ने सरायपाली जनपद पंचायत अध्यक्षा श्रीमती कुमारी भास्कर के खिलाफ सरायपाली थाने में दर्ज कराई लिखित शिकायत ।29 अगस्त को सरायपाली उप पंजीयक कार्यालय परिसर में अधिकारी कर्मचारियों की हड़ताल में संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्षा कुमारी भास्कर द्वारा सार्वजनिक तौर पर विधायक किस्मत लाल नंद को गंदी गंदी गालिया देते हुए धमकी देने का आरोप लगाते हुए मानहानि करने का लगाया है आरोप– विधायक के आवेदन पर से पुलिस ने विभिन्न धाराओं में किया मामला दर्ज ।सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद ने आज अपने समर्थकों के साथ सरायपाली थाने पहुंचकर सरायपाली जनपद पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती कुमारी भास्कर के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर गंदी गंदी गालियां देने और अपशब्दों का प्रयोग करने पर मानहानि का दावा करने का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है विधायक के आवेदन पर से सरायपाली पुलिस ने जनपद अध्यक्ष कुमारी भास्कर के विरुद्ध धारा 294,506 और 153 के तहत मामला दर्ज कर लिया है आपको बता दें कि अधिकारी कर्मचारियों की चली आ रही अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान सरायपाली जनपद पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती कुमारी भास्कर अपने भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ हड़ताल को समर्थन देने हड़ताल स्थल पर पहुंची थी और वहाँ अपने भाषण के दौरान उन्होंने सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए गंदी गंदी गालियां दी थी जिसकी सूचना कार्यकर्ताओं के माध्यम से विधायक को मिली और कार्यकर्ताओं को आक्रोशित देख पूरे मामले की वस्तुस्थिति जानने के बाद सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद ने आज कार्यकर्ताओं के साथ सरायपाली थाने पहुंचकर जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुमारी भास्कर के खिलाफ लिखित आवेदन थाना प्रभारी को दिया जिसके बाद थाना प्रभारी ने अपने उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुमारी भास्कर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है,