छत्तीसगढ़

असमाजिक तत्वों का अमानवीय चेहरा हुआ उजागर । गाय को बांधकर फेंका नदी में । क्षेत्र में सनसनी । देखिए EXCULISIVE वायरल वीडियो ।

जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा जिले के हसौद थाना क्षेत्र में गाय के मुंह पर बोरी और उसके चारों पैर को रस्सी से बांधकर लाठी डंडे से पीटते हुए नदी में फेंकने का वीडियो वायरल हुआ है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हसौद थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है। घटना आज सुबह की बताई जा रही है। जानकारी यह भी दी गई है कि यह लोग लगातार इस तरह के कृत्य को अंजाम दे रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार हसौद थाना क्षेत्र के लालमाटी गांव से होकर गुजरने वाली सोन नदी में आज सुबह कुछ असामाजिक और अपराधिक तत्वों किस्म के लोगों के द्वारा एक गाय के मुंह पर बोरी और चारों पैर रस्सी से बांधकर लाठी डंडे से पीटते हुए नदी में फेंक दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम को एक व्यक्ति के द्वारा मोबाइल से फिल्मा लिया गया।

और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया। आरोपियों के इस जघन्य कृत्य का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। वही भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने इस घटना को अंजाम देने के दौरान वीडियो में नजर आ रहे राहुल खुटे, कमल किशोर खूटे, किरण जाटवर, कुलदीप सहित दर्जन भर से ज्यादा लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग को लेकर हसौद थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया है।

ज्ञापन सौंपने वालों ने इस बात का भी उल्लेख किया है कि इस कृत्य का वीडियो बनाकर जानबूझकर वायरल किया गया है ताकि समाज में भय का माहौल पैदा किया जा सके, साथ ही इस बात की भी जानकारी मौखिक रूप से प्रदान की गई है कि इस तरह की घटना को क्षेत्र में असामाजिक तत्व के लोग लगातार अंजाम दे रहे हैं जिन पर शीघ्र कड़ी कार्यवाही की जाए।

error: Content is protected !!