एक्सिस बैंक में करोड़ो का फर्जीवाड़ा !
आरोपियों के पास से लाखों रु नगद जब्त! 7 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

एक्सिस बैंक में 16 करोड़ से अधिक का फर्जीवाड़ा
7 आरोपी गिरफ्तार 84 लाख 95 हजार रुपए नगदी जब
रायपुर।राजधानी रायपुर के एक्सिस बैंक में बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है. जहां 16 करोड़ से अधिक रुपए का फर्जीवाड़ा के वारदात को अंजाम दिया गया. वहीं इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस फर्जीवाड़े मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

जिसमें से दो आरोपी तेलंगाना के रहने वाले है. इस मामले में संलिप्त आरोपी दुर्ग और रायपुर के भी हैं. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 84 लाख 95000 रूपए नगदी जब्त भी किया है. यह पूरा मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है. वहीं इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली, मुम्बई, गुजरात, बैंगलोर एवं अन्य राज्यों में टीमें रवाना कर आरोपियों की गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।