डेस्क खबर

कोलफील्ड में 40 श्रमिकों के फंसने की काल्पनिक स्थिति, SDRF-NDRF समेत रेस्क्यू टीमों ने संभाला मोर्चा।।


डेस्क खबर बलरामपुर। लगातार बारिश के बीच तातापानी–रामकोला कोलफील्ड में कोलफील्ड का हिस्सा धंसने और करीब 40 श्रमिकों के फंसने की काल्पनिक स्थिति बनाकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। अचानक आपदा आने पर किस तरह राहत और बचाव अभियान चलाया जाए, इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियों को जमीन पर परखा।
मॉक ड्रिल के दौरान SDRF/NDRF, पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य एवं खनन विभाग सहित विभिन्न रेस्क्यू टीमों ने मोर्चा संभाला। टीमों ने फंसे श्रमिकों की तलाश, सुरक्षित बाहर निकालने और तत्काल राहत पहुंचाने की प्रक्रिया का अभ्यास किया।
वहीं, घायल श्रमिकों को प्राथमिक उपचार देने के बाद Field Hospital और Relief Camp तक पहुंचाने की व्यवस्था भी परखी गई। इस दौरान आपदा की स्थिति में विभागों के बीच समन्वय, त्वरित निर्णय, रेस्क्यू ऑपरेशन और राहत व्यवस्था की तैयारियों का परीक्षण किया गया।
प्रशासन ने मॉक ड्रिल को संभावित वास्तविक आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने की अहम कवायद बताया। साथ ही सभी संबंधित विभागों और रेस्क्यू टीमों के समन्वित प्रयासों की सराहना की।
मॉक ड्रिल का संदेश साफ है—आपदा कब आएगी, यह तय नहीं, लेकिन उससे निपटने की तैयारी पहले से पुख्ता होनी चाहिए।

error: Content is protected !!