राजधानी में आज सरकार का डबल एक्शन—CM साय का स्रोत महोत्सव, डिप्टी CM साव खोलेंगे PWD का रिपोर्ट कार्ड.!!



डेस्क खबर रायपुर../ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज सरकार का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जहां स्रोत महोत्सव में शामिल होंगे, वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण विभाग के कामकाज और आगामी योजनाओं को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11:15 बजे ओमाया गार्डन पहुंचेंगे, जहां जल संसाधन विभाग द्वारा आयोजित स्रोत महोत्सव में शामिल होंगे। कार्यक्रम दोपहर करीब 1 बजे तक चलेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री मंत्रालय पहुंचकर शाम 5 बजे तक विभिन्न प्रशासनिक और सरकारी कार्यों की समीक्षा एवं जरूरी कामकाज करेंगे। शाम करीब 6 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

वहीं, उप मुख्यमंत्री अरुण साव दोपहर 1 बजे नवा रायपुर स्थित संवाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के कामकाज, उपलब्धियों और प्रदेश में चल रहे सड़क, पुल समेत विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का ब्यौरा सामने आने की उम्मीद है।
खास बात यह है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिर्फ बीते कामों का हिसाब ही नहीं, बल्कि आने वाले समय की PWD की कार्ययोजना और सरकार की विकास प्राथमिकताओं पर भी तस्वीर साफ हो सकती है।
अब नजरें इस बात पर रहेंगी कि अरुण साव प्रदेश की सड़कों और निर्माण परियोजनाओं को लेकर कौन-से नए ऐलान करते हैं और पत्रकारों के सवालों पर सरकार का क्या जवाब सामने आता है।
कुल मिलाकर देखा जाए तो आज रायपुर में मुख्यमंत्री का प्रशासनिक मोर्चे पर फोकस रहेगा, तो उप मुख्यमंत्री विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड और भविष्य का रोडमैप जनता के सामने रखेंगे।














