डेस्क खबररायपुर

CG High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नियुक्ति के प्रस्ताव को दी मंजूरी


———————

रायपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायिक व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाईकोर्ट के लिए तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह फैसला 18 अगस्त 2026 को हुई कॉलेजियम की बैठक में लिया गया।कॉलेजियम की स्वीकृति के बाद अब इन न्यायिक अधिकारियों को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।


इन तीन न्यायिक अधिकारियों के नाम पर लगी मुहर

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जिन तीन नामों की नियुक्ति की सिफारिश को मंजूरी दी है, उनमें संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार शामिल हैं।कॉलेजियम की बैठक में तीनों न्यायिक अधिकारियों को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव पर विचार किया गया और उसे स्वीकृति प्रदान की गई।

कॉलेजियम की मंजूरी के बाद अब आगे बढ़ेगी नियुक्ति प्रक्रिया

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मंजूरी न्यायाधीशों की नियुक्ति प्रक्रिया में महत्वपूर्ण चरण है। अब संबंधित स्तर पर आगे की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन तीनों की नियुक्ति छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीश के तौर पर हो सकेगी।तीन नए जजों की नियुक्ति से हाईकोर्ट में न्यायिक कामकाज को गति देने और मामलों के निपटारे में मदद मिलने की उम्मीद है।

error: Content is protected !!