


डेस्क खबर बिलासपुर../ जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा स्थित यदुनंदन नगर में संचालित स्टार बेकरी में कथित तौर पर केक पर थूक लगाने का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में जबरदस्त बवाल मच गया। वीडियो सामने आते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और बेकरी के बाहर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। लोगो का आरोप है कि इस बेकरी का संचालन एक विशेष समुदाय के लोग कर रहे है और केक पर थूक कर ग्राहकों को केक देते है जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है।
आरोप है कि बेकरी में ग्राहकों को दिए जाने वाले केक के साथ आपत्तिजनक हरकत की जा रही थी। वायरल वीडियो के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने बेकरी संचालक और उसके बेटे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि पुलिस की मौजूदगी में भी कुछ लोगों ने आरोपियों के साथ मारपीट की कोशिश की। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों को भीड़ से सुरक्षित निकालकर सिरगिट्टी थाने पहुंचाया।
घटना के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव का माहौल बन गया। हिंदू संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा कानून के तहत सख्त धाराएं लगाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि वायरल वीडियो सही पाया जाता है, तो यह केवल कानून का उल्लंघन नहीं बल्कि लोगों की आस्था और स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ का मामला है।
फिलहाल सिरगिट्टी पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता, घटना की परिस्थितियों और सभी आरोपों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई करेगी।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या वायरल वीडियो में दिख रहा दावा जांच में सही साबित होगा? और अगर आरोप सही निकले तो लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर कितनी सख्त कार्रवाई होगी? पूरे मामले पर अब सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी है।