डेस्क खबर

मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने नहीं की कार्यवाही तो एसपी से लगाई न्याय की गुहार.सीसीटीवी में कैद हुई वारदात



डेस्क खबर मुंगेली लोरमी./ ग्राम नवरंगपुर, पुलिस चौकी डिंडौरी क्षेत्र में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक पर कथित रूप से प्राणघातक हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की है। अब मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से कर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत के अनुसार, 23 जून 2026 की रात ग्राम नवरंगपुर निवासी सोमू लोनिया ने कथित रूप से शराब के नशे में पप्पू पाठक, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया गया है, पर प्राणघातक हमला किया तथा अश्लील गालियां दीं। घटना के बाद पीड़ित के भाई और परिजनों ने पुलिस चौकी डिंडौरी में लिखित शिकायत दी, लेकिन आरोप है कि अब तक आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि पुलिस ने आवेदन लिए बिना ही शिकायतकर्ताओं को थाने से भगा दिया । इस मामले से जुड़ा सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें बदमाश युवक हमला करते नजर आ रहा है।



शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि आरोपी गांव में खुलेआम घूमकर यह दावा कर रहा है कि पुलिस से उसका “लेन-देन” हो गया है, इसलिए उसे छोड़ दिया गया। इस कारण ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ आसपास के थानों में भी गंभीर मामले दर्ज होने की बात कही गई है, जिसकी जांच कराने की मांग की गई है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के घटना के फोटो और वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध करवाए है ।

error: Content is protected !!