PM योजना से बन रही करोड़ो की सड़क में भ्रष्टाचार , भाजपा विधायक ने डंडा मारा तो भरभराकर उखड़ गई सड़क, VIDEO हुआ VIRAL



डेस्क खबर ../ लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र में PM जनमन योजना के तहत बन रही करीब 27 करोड़ रुपये की सड़क अब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। नवापारा से कुन्नी तक 13 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण में भारी अनियमितताओं का आरोप लगा है। खुद भाजपा विधायक प्रबोध मिंज मौके पर पहुंचे और सड़क की गुणवत्ता की जांच की। विधायक ने जैसे ही डंडे से सड़क को कुरेदा, सड़क की परत भरभराकर उखड़ने लगी। हैरानी की बात यह है कि करोड़ों की लागत से बनी यह सड़क निर्माण के महज एक सप्ताह के भीतर ही जवाब देने लगी।
विधायक प्रबोध मिंज ने मौके से ही अधिकारियों को फोन लगाकर जमकर फटकार लगाई और निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। विधायक का कहना है कि जनता के पैसे से बनने वाली सड़क में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अब सवाल यह है कि जब एक डंडे की चोट सड़क की सच्चाई उजागर कर सकती है, तो निर्माण कार्य की निगरानी करने वाले अधिकारी आखिर क्या कर रहे थे? क्या करोड़ों रुपये की परियोजना में गुणवत्ता जांच सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई थी?
विधायक द्वारा बनाया गया वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और सवाल उठ रहे है कि प्रधानमंत्री के नाम पर चल रहे इस भ्रष्टाचार के बाद क्या निर्माण एजेंसी, ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही होगी?
क्योंकि बीजेपी विधायक द्वारा घटिया काम को उजागर करने के बाद सवाल खड़े हो रहे है 27 करोड़ की सड़क एक सप्ताह में क्यों उखड़ गई?
गुणवत्ता का परीक्षण किसने किया? जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होगी? क्या PM जनमन योजना में भ्रष्टाचार की परतें खुलने वाली है