मुर्गियों के लालच में रहवासी इलाके तक पहुंचा तेंदुआ, पोल्ट्री फार्म में बनाया मुर्गियों को शिकार , CCTV में कैद हुई पूरी घटना



डेस्क खबर ./ भोजन को तलाश में जंगल से निकलकर तेंदुआ रियाशी इलाके पहुंचे तेंदुए ने जमकर आतंक मचाते हुए मुर्गियों को अपना शिकार बनाया । ताजा मामला धमतरी जिले के एक पोल्ट्री फार्म का है, जहां देर रात तेंदुआ घुस आया और मुर्गियों का शिकार कर लिया। पूरी घटना फार्म में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।जानकारी के अनुसार, देर रात शिकार की तलाश में पहुंचा तेंदुआ सीधे पोल्ट्री फार्म में घुस गया। तेंदुए की मौजूदगी से फार्म में अफरा-तफरी मच गई। हमले और दहशत के कारण बड़ी संख्या में मुर्गियों की मौत हो गई, जिससे संचालक को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
तेंदुए के अचानक इस तरह के खौफ की घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की लगातार बढ़ती आवाजाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
वहीं वन विभाग ने मामले की जांच के बाद पोल्ट्री फार्म संचालक को नियमानुसार मुआवजा देने की बात कही है। अधिकारियों का कहना है कि पोल्ट्री वेस्ट और अन्य जैविक कचरे का सही तरीके से निपटान नहीं होने के कारण जंगली जानवर आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इसे रोकने के लिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
फिलहाल तेंदुए का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है और वन विभाग उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।