डेस्क खबर

अमित जोगी के नाम पर बकरीद का फर्जी पोस्ट हुआ वायरल .. बकरे के साथ गाय की फोटो जोड़ने का क्या था आखिर मकसद !!  FIR दर्ज होने के बाद मचा सियासी हड़कंप ।




रिपोर्ट –अरविंद सिंह

डेस्क खबर ../ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही…/ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के नाम से बकरीद के अवसर पर वायरल हुए सोशल मीडिया पोस्टर पर बवाल मच गया है। अमित जोगी ने इस पोस्टर को फर्जी बताते हुए उनके खिलाफ इस कृत्य को राजनैतिक रंजिश बताया है । अमित जोगी के नाम से  वायरल हुए कथित बकरीद शुभकामना पोस्टर ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी थी । पोस्टर वायरल होने के बाद अमित जोगी ने इसे फर्जी बताते हुए सीधे तौर पर उनकी छवि खराब करने की साजिश करार दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गौरेला थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अमित जोगी के नाम पर जारी पोस्टर में किसी असामाजिक तत्वों ने पोस्टर में संदेश के साथ बकरी और गाय की फोटो लगा दी थी जिसके बाद अमित जोगी कई हिंदू संगठनों के निशाने पर आ गए थे और लोग इस पोस्टर के खिलाफ अर्नगल टिप्पणी कर रहे थे ।


दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्टर तेजी से प्रसारित किया गया, जिसमें अमित जोगी की तस्वीर के साथ बकरीद की शुभकामनाएं दी गई थीं। पोस्ट वायरल होते ही राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। हालांकि कुछ ही देर बाद अमित जोगी ने सामने आकर साफ किया कि उनके किसी भी आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ऐसी कोई पोस्ट जारी नहीं की गई है। अमित जोगी का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने उनके नाम और फोटो का दुरुपयोग करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में छेड़छाड़ की और फिर उसे योजनाबद्ध तरीके से वायरल किया। उनका कहना है कि यह केवल फर्जी पोस्ट का मामला नहीं बल्कि एक राजनीतिक व्यक्तित्व को बदनाम करने और जनता के बीच भ्रम फैलाने की सुनियोजित कोशिश है।


शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात फेसबुक यूआरएल धारक और संबंधित फेसबुक पेज संचालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। साइबर सेल अब वायरल पोस्ट की डिजिटल पड़ताल कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि पोस्टर किसने बनाया, किसने वायरल किया और इसके पीछे असली मकसद क्या था। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब सोशल मीडिया राजनीतिक लड़ाई का सबसे बड़ा मैदान बन चुका है। फर्जी पोस्ट, एडिटेड तस्वीरें और भ्रामक सामग्री के जरिए नेताओं की छवि प्रभावित करने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में अमित जोगी के नाम से वायरल हुआ यह पोस्टर भी कई सवाल खड़े कर रहा है।  सवाल यह है कि यह महज किसी शरारती तत्व की हरकत थी या फिर किसी बड़ी सियासी साजिश का हिस्सा? फिलहाल जांच पूरी होने के बाद ही इस रहस्य से पर्दा उठ पाएगा .?? फिलहाल सवाल उठ रहा है कि बकरीद के पोस्टर में बकरी के साथ गाय की तस्वीर जोड़ने के पीछे आखिर साजिशकर्ताओं का क्या मकसद था ।

error: Content is protected !!