मारुति सुजुकी शोरूम में जमकर हुआ बवाल ,महिला कर्मचारी ने CEO पर फेंकी स्याही, पुलिस की मौजूदगी में जड़े थप्पड़ और लात .. वीडियो हुआ वायरल !

डेस्क खबर /भिलाई के चौहान ऑटोमोबाइल्स मारुति सुजुकी शोरूम में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने कंपनी के सीईओ अंकित आनंद पर स्याही फेंकते ही हड़कंप मच गया । महिला कर्मचारी का साहब को देख इतना इतना बढ़ा कि पुलिस की मौजूदगी में महिला ने सीईओ को थप्पड़ और लात मारकर अपना विरोध जताया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
महिला कर्मचारी ने सीईओ पर छेड़छाड़ और अशोभनीय मैसेज भेजने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि महिला पहले भी शिकायत कर चुकी थी और उसी मामले की जांच के लिए पुलिस सीईओ को लेकर शोरूम पहुंची थी।
जैसे ही सीईओ ऑफिस पहुंचे, महिला का गुस्सा फूट पड़ा और उसने स्याही उछाल दी। सीईओ को लेकर शोरूम पहुंचे पुलिसकर्मीयों को भी महिला कर्मचारी की हरकत का अंदाजा नहीं था पुलिसकर्मी स्थिति संभालते नजर आए, लेकिन वहां कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी।
भिलाई नगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी अधिकारी के खिलाफ छेड़छाड़ समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शोरूम की अन्य महिला कर्मचारियों के बयान भी लिए जा रहे हैं।