मोदी जी जो कहते वो करते भी-धरमलाल कौशिक । कृषि क़ानूनों को वापस लेते ही भाजपा के बदले सुर ।

बिलासपुर । पार्लियामेंट में तीन कृषि क़ानूनों की आज वापसी के साथ ही छत्तीसगढ़ में विपक्ष में बैठे भाजपा के सुर बदलने लगे हैं । नेता प्रतिपक्ष ने पीएम नरेंद्र मोदी के इस पहल की सराहना की है । धरमलाल कौशिक ने आज कहा कि एक बार फिर साबित हुआ कि मोदी जी जो कहते हैं उसे करते भी हैं । कौशिक ने कहा कि मोदी जी के पहल पर किसानों के सम्मान में कृषि क़ानूनों को वापस लिया गया है । आपको जानकारी दें कि बीते दिनों राष्ट्र के नाम सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी ने शीत सत्र में तीनों नए कृषि क़ानूनों को वापस लेने की बात कही थी,जिसे आज सत्र के पहले ही दिन शुरुआती मिनटों में ही कर लिया गया । हालाँकि विपक्ष की ओर से आज भी नाराजगी जाहिर की गई । विपक्ष का कहना था कि चर्चा के साथ कानूनों को वापस लेना चाहिए,जो नहीं हुआ । तीन नए कृषि क़ानूनों को लेकर शुरुआती दिनों से ही विरोध देखा जा रहा है । किसान आंदोलन से जुड़े लोगों ने इसे काला कानून करार दिया था । नए कृषि कानून में केंद्र सरकार को एमएसपी को लेकर सर्वाधिक विरोध का सामना करना पड़ा । नए कानून में एमएसपी को लिगलाइज नहीं किया गया था,जिस कारण से केंद्र सरकार को सर्वाधिक विरोध का सामना करना पड़ा । राजनीतिक जानकार मोदी सरकार के इस निर्णय को आगामी पंजाब और यूपी विधानसभा चुनावों के चश्में से भी देखते हैं ।