डेस्क खबर

चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा यात्री, RPF जवान ने बचाई जान ..ASI की बहादुरी का वीडियो आया सामने.!



डेस्क खबर दुर्ग../ दुर्ग रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक यात्री चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। हादसा बरौनी–गोंदिया एक्सप्रेस के दौरान हुआ, जहां कुछ सेकंड की देरी एक बड़ी अनहोनी में बदल सकती थी।मौके पर मौजूद RPF पोस्ट दुर्ग के ASI निरंजन ने बिना समय गंवाए बहादुरी और सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जवान ने अपनी जान की परवाह किए बिना यात्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।इस दौरान यात्रियों के शोरगुल को सुन कर ट्रेन के चालक ने भी तत्काल गाड़ी में ब्रेक लगा दिया ।



घटना में यात्री घायल हो गया, जिसे तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय दुर्ग भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यदि कुछ पल और देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
RPF जवान की तत्परता और साहस की स्टेशन पर मौजूद लोगों ने जमकर सराहना की। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि रेलवे सुरक्षा बल के जवान हर परिस्थिति में यात्रियों की सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहते हैं।

error: Content is protected !!