सोशल मीडिया में हिंदू संगठनों से युवक ने लगाई थी मदद की गुहार ! पत्नी का मुस्लिम आशिक देता था धमकी !..शिकायत करता रहा युवक ,सोती रही पुलिस..अब मिली युवक की लाश .!!

डेस्क खबर अंबिकापुर../ शहर के प्रसिद्ध “टुनटुन दाबेली” सेंटर के संचालक अमन ओझा की हत्या ने अंबिकापुर समेत पूरे सरगुजा संभाग में सनसनी फैला दी है। अमन ओझा का शव झारखंड के रंका इलाके से बरामद किया गया, जबकि उनकी बाइक बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में मिली है।
मामला इसलिए भी बेहद संवेदनशील माना जा रहा है क्योंकि अमन ओझा पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी को लेकर चल रहे विवाद के कारण चर्चा में थे। युवक ने एक मुस्लिम युवक पर अपनी पत्नी को भगाने का आरोप लगाया था और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी जान को खतरा होने की आशंका भी जताई थी। मृतक युवक ने सोशल मीडिया में मदद की गुहार भी लगाई थी और हिन्दू संगठनों से पूरे मामले में मदद मांगते हुए अपनी जान का खतरा भी बताया था इतना नहीं वीडियो में अमन ने खुले तौर पर अपनी हत्या की शंका भी जताई थी ।
परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि अमन ओझा को लगातार धमकियां मिल रही थीं, जिसकी शिकायत उन्होंने अंबिकापुर कोतवाली पुलिस से की थी। बावजूद इसके पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। अब हत्या के बाद कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक शव पर सिर में कई जगह गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर समय रहते शिकायत पर कार्रवाई होती तो शायद एक युवक की जान बच सकती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, लेकिन इस हत्याकांड ने कानून व्यवस्था और पुलिस की संवेदनशीलता दोनों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।