डेस्क खबर

गैस माफिया का बड़ा खेल ,करोड़ो रु की गैस की चोरी ! जिला खाद्य अधिकारी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार ,पुलिस जांच में बड़ा खुलासा !!




डेस्क खबर ../ प्रदेश में गैस माफिया के बड़े खेल का खुलासा करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है ।महासमुंद जिला पुलिस ने जांच में  92 टन एलपीजी गैस चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला खाद्य अधिकारी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी हुई गैस की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, 24 दिसंबर 2025 को सिंघोडा थाना क्षेत्र में 6 कैप्सूल वाहनों से अवैध रूप से एलपीजी गैस भरते हुए मामला पकड़ा गया था। कार्रवाई के बाद वाहनों को अभनपुर स्थित ठाकुर पेट्रोकेमिकल प्लांट में रखा गया था।
17 अप्रैल 2026 को वाहन मालिक कोर्ट के रिलीज ऑर्डर के साथ प्लांट पहुंचा, तब कैप्सूल वाहनों से करीब 92 टन गैस गायब मिली। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव, गौरव गैस एजेंसी संचालक पंकज चंद्राकर और सोनू ट्रेडर्स संचालक मनीष चौधरी की भूमिका सामने आई।
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने गैस बेचने की साजिश रचकर प्लांट संचालकों से एक करोड़ रुपये की मांग की थी। बाद में 80 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। आरोप है कि इसमें खाद्य अधिकारी को 50 लाख, गैस एजेंसी संचालक को 20 लाख और गैस चूल्हा विक्रेता को 10 लाख रुपये मिले।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 99 हजार 800 रुपये नकद, 3 मोबाइल फोन और करीब 5 लाख रुपये के होम अप्लायंस सामान जब्त किए हैं। मामले में फर्जी पंचनामा तैयार कर पूरे घटनाक्रम को वैध दिखाने की कोशिश भी सामने आई है।
पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। प्लांट के दो डायरेक्टर अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

error: Content is protected !!