
डेस्क खबर बिलासपुर../ भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर ने संगठनात्मक विस्तार और आगामी चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए मंडल संगठन प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है।
यह नियुक्ति भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में संभाग प्रभारी, सह-प्रभारी और जिला प्रभारी के निर्देशानुसार की गई है।जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने नियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए कहा कि नई जिम्मेदारियों के साथ संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत किया जाएगा। जारी सूची के मुताबिक बिलासपुर, बिल्हा और तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में संगठन प्रभारियों और सह-प्रभारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इनमें बिलासपुर पश्चिम, दक्षिण, मध्य, पूर्वी, उत्तर, रेलवे, सिरगिट्टी, बोदरी, बिल्हा, बेलतरी, तखतपुर, सकरी, काठाकोनी, गनियारी और विजयपुर मंडल शामिल हैं। भाजपा संगठन ने संदीप दास, मनीष अग्रवाल, राजेश मिश्रा, प्रवीर सेन गुप्ता, रमेश लालवानी, पंकज तिवारी, सोमेश तिवारी, बृजभूषण वर्मा, दिनेश पाण्डेय, पेनम वर्मा, संतोष कौशिक, दिनेश राजपूत, श्याम सिंह ध्रुव, अजय शर्मा और कृष्ण कुमार साहू को मंडल संगठन प्रभारी नियुक्त किया है। चुनावी तैयारी और बूथ मैनेजमेंट सहित बीजेपीपार्टी अब बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय मजबूत करने पर फोकस कर रही है। जिला भाजपा नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि सभी नव-नियुक्त पदाधिकारी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को नई ऊर्जा देंगे।
