डेस्क खबर

गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की मांग, मारवाड़ी महिला समिति ने बिलासपुर कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन ।



डेस्क खबर बिलासपुर../ अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन  बिलासपुर शाखा द्वारा गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का संवैधानिक दर्जा दिलाने की मांग को लेकर एक महत्वपूर्ण जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत छत्तीसगढ़ प्रांतीय अध्यक्ष उमा छापरिया, प्रांतीय सचिव सीमा गुप्ता और बिलासपुर शाखा अध्यक्ष मधु बगड़िया के नेतृत्व में कलेक्टर  संजय अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में भारत सरकार से गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने, पूरे देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौ संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की गई। यह ज्ञापन प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी को संबोधित जागरूकता पत्र के रूप में प्रस्तुत किया गया।



बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए समिति के कार्यों की जानकारी ली और इस पहल की सराहना की। उन्होंने महिलाओं को समाजहित में विशेष कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा महिलाओं में शारीरिक कमजोरी और कुपोषण को दूर करने हेतु संतुलित खान-पान और पोषण पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। इस अवसर पर प्रांतीय जनसंपर्क प्रमुख ज्योति अनिरुद्ध अग्रवाल, सचिव रंजना अग्रवाल, सीमा चौधरी, निशा अग्रवाल, रीतू बजाज सहित कई सदस्य उपस्थित रहीं। गौ माता सेवा दिवस पर आयोजित इस अभियान को महिलाओं की एक सराहनीय सामाजिक पहल माना गया।सम्मेलन की अध्यक्ष मधु बगड़िया, सचिव रंजना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष तानिया जाजोदिया और पर्यावरण प्रकल्प प्रमुख ज्योति अग्रवाल ने इस अभियान को समाज जागरूकता की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

error: Content is protected !!