
डेस्क खबर ../ छत्तीसगढ़ के नारायणपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जो सोशल मीडिया चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने नहीं, बल्कि एक पालतू तोते को पेड़ से उतारने पहुंच गई। घटना OBC बॉयज हॉस्टल के पास की बताई जा रही है, जहां एक तोता अपने पिंजरे से निकलकर पास के ऊंचे साल के पेड़ पर जा बैठा। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से मौके फायर ब्रिगेड को बुला लिया। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने पेड़ पर पानी का तेज छिड़काव शुरू कर दिया, ताकि तोता भीगकर नीचे आ जाए। इस पूरी कार्रवाई का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस पानी की बर्बादी के बाद पानी की तेज धारा से भीगा तोता पेड़ से उतर कर छत पर जा बैठा जिसे मालिक ने पाकर राहत की सांस ली ।
वीडियो सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी दिलचस्प हैं। कुछ यूजर्स इसे मजेदार और अनोखी घटना बता रहे हैं, तो कई इसे सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का उदाहरण मान रहे हैं। सवाल उठ रहे हैं कि क्या एक तोते को पकड़ने के लिए फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवा का इस्तेमाल करना सही था?हालांकि, कुछ लोग यह भी तर्क दे रहे हैं कि अगर किसी की पालतू जीव की सुरक्षा का सवाल था, तो मदद करना गलत नहीं है।
फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और प्रशासन की प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े कर रहा है और सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है क्या पानी की बर्बादी के बिना भी तोते को पेड़ से उतारा जा सकता था ..??